Breaking News

नेपाल में अचानक आई बाढ़ से तबाही, गोरखा में 35 मकान बहे, कई पुल टूटे     |   अभिजीत दिपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को छोड़ा गया     |   यूट्यूबर ध्रुव राठी देर रात 3 बजे रिहा, जंतर-मंतर आने की कोशिश पर फिर कार्रवाई करेगी पुलिस     |   'सबके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का वास हो', PM मोदी ने दी नवरात्रि की बधाई     |   गाजियाबाद में मुठभेड़, 50 हजार का इनामी अंतरराज्यीय वाहन चोर फरमान गिरफ्तार     |  

चुनावी वादों को पूरा ना करना Congress को पड़ सकता है महंगा! जानिए वजह

तेलंगाना बीजेपी महिला मोर्चा ने कांग्रेस से महिलाओं से किए चुनावी वादे पूरा करने की मांग की है। उन्होंने हैदराबाद के धरना चौक पर विरोध प्रदर्शन किया। केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी ने कहा कि कांग्रेस ने 100 दिनों के भीतर छह गारंटी लागू करने का वादा किया था। आठ महीने हो गए हैं और मुफ्त बस सेवाएं देने के अलावा कोई भी वादा पूरा नहीं किया गया है। 

उन्होंने कहा कि महिलाओं के लिए मुफ्त स्कूटर और 2500 रुपये की मासिक वित्तीय मदद जैसी योजनाएं पूरी नहीं हुईं। कांग्रेस ने महिलाओं को धोखा दिया है। जी. किशन रेड्डी ने कहा कि बीजेपी की मांग है कि इन योजनाओं को तुरंत लागू किया जाए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार तेलंगाना को कर्ज में डुबो रही है और अवैध सट्टे की दुकानों जैसे मुद्दों को हल नहीं निकाल रही है।