नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार रविवार को जनता दल यूनाइटेड में शामिल हो गए। उन्होंने कहा कि वे पार्टी संगठन को मजबूत करने के लिए काम करेंगे। इंजीनियरिंग में स्नातक निशांत को पार्टी मुख्यालय में केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह ‘ललन’ और पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा समेत प्रमुख नेताओं की उपस्थिति में जेडीयू में शामिल किया गया।
पार्टी में शामिल होने के बाद निशांत ने कहा, “मेरे पिता ने राज्यसभा सदस्य बनने का फैसला लिया, ये उनका व्यक्तिगत निर्णय था। हम सभी इसका सम्मान करते हैं। हम उनके मार्गदर्शन में काम करते हैं। मैं संगठन को मजबूत करने के लिए काम करूंगा।” निशांत ने दावा किया कि बिहार के सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहे उनके पिता नीतीश कुमार ने पिछले 20 साल में राज्य के लिए बहुत कुछ किया।
उन्होंने कहा, “राज्य की जनता कभी भी उनके (नीतीश) द्वारा राज्य के विकास में किए गए योगदान को नहीं भूलेगी।” जेडीयू कार्यालय में आगमन पर निशांत का जोरदार स्वागत हुआ। पार्टी कार्यकर्ता कार्यालय के बाहर जमा हुए और पार्टी का झंडा लहराते हुए ढोल बजाते दिखे। इस बीच, अटकलें हैं कि निशांत को नई सरकार में उप-मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है।
नीतीश कुमार के एक करीबी सहयोगी ने शनिवार को दावा किया कि एक सर्वसम्मत निर्णय लिया गया था कि नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद नई सरकार में निशांत को उप-मुख्यमंत्री बनाया जाएगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यसभा चुनाव के लिए गुरुवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।हरनौत से जेडीयू के विधायक हरि नारायण सिंह ने दावा किया कि निशांत को अगले महीने राज्य विधान परिषद का सदस्य चुना जाएगा।
जेडीयू में शामिल हुए नीतीश कुमार के बेटे निशांत
You may also like
CM योगी की मां पर टिप्पणी से भड़का विवाद, अयोध्या के संत का बड़ा ऐलान.
अक्षय कुमार का ‘भूत बंगला’… टीजर की तारीख आई सामने!.
प्रभास की फिल्म फौजी में नजर आएंगे अनुपम खेर.
शाहरुख खान ने की अनिल कपूर की फिल्म ‘सूबेदार’ की तारीफ, बोले– उनका समर्पण प्रेरणादायक है.