Breaking News

गंगा के बढ़ते जलस्तर पर एक्शन मोड में बिहार सरकार, CM सम्राट चौधरी ने दिया निर्देश     |   अमेरिकी दूत विटकॉफ और कुशनर मॉस्को पहुंचे, रूस-यूक्रेन के बीच शांति की पहल करेंगे     |   झीरम घाटी माओवादी हमला: छत्तीसगढ़ की NIA कोर्ट ने सभी 10 आरोपियों को दोषी ठहराया     |   दिल्ली की मुख्यमंत्री ने जलभराव वाले इलाकों का निरीक्षण किया     |   रूस: अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि विटकॉफ और कुशनर के साथ बातचीत करेंगे पुतिन     |  

मनसे प्रमुख के बयान के बाद निशिकांत दुबे का पलटवार, कहा- “मैंने राज ठाकरे को हिंदी सिखा दी?”

बीजेपी के सांसद निशिकांत दुबे ने शनिवार को महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (एमएनएस) के प्रमुख राज ठाकरे पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने उन्हें हिंदी सिखा दी है। दरअसल, ठाकरे ने दुबे पर पलटवार करते हुए एक कार्यक्रम में हिंदी में कहा, ‘‘आप मुंबई आइए। मुंबई के समंदर में डुबो-डुबोकर मारेंगे।’’ 

इससे पहले महाराष्ट्र में भाषा विवाद को लेकर दुबे ने ठाकरे पर निशाना साधते हुए कहा था, ‘‘तुमको पटक पटक के मारेंगे।’’ ठाकरे के बयान के बाद दुबे ने सोशल मीडिया पर लिखा, “मैंने राज ठाकरे को हिंदी सिखा दी?” 

‘मराठी मानुष’ के मुद्दे पर दबाव बनाने के लिए जाने जाने वाले ठाकरे ने स्कूलों में कक्षा एक से तीसरी भाषा शुरू करने के बीजेपी नीत सरकार के फैसले के विरोध में अपने चचेरे भाई और शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे के साथ फिर से हाथ मिला लिया है। हालांकि, इससे पहले महाराष्ट्र सरकार ने अपना आदेश वापस ले लिया था।