Breaking News

ईरान पर अमेरिकी हमलों में भारी तबाही; 260 से ज्यादा लोग घायल, स्वास्थ्य मंत्रालय का बड़ा दावा     |   यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा समुद्री हमला, ड्रोन अटैक में 20 रूसी जहाज तबाह     |   भारत-यूके मुक्त व्यापार समझौता आज से लागू, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बताया आर्थिक विकास के लिए बड़ा कदम     |   मुंबई-गोवा हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, कार और डंपर की टक्कर में 4 लोगों की मौके पर ही मौत     |   परिसीमन बिल पर शरद पवार की पार्टी का बड़ा फैसला, संसद में बिल को देंगे समर्थन     |  

मनकामेश्वर मंदिर में सावन से नए नियम लागू, कटी-फटी जींस या अनुचित कपड़े पहनने पर गर्भगृह में प्रवेश नहीं

प्रयागराज के प्रसिद्ध मनकामेश्वर महादेव मंदिर में सावन के महीने से नए नियम लागू किए जा रहे हैं। अब श्रद्धालु पॉलिथीन के पैकेट या प्लास्टिक के गिलास में दूध लेकर मंदिर में प्रवेश नहीं कर सकेंगे। यह नियम सभी लोगों पर समान रूप से लागू होगा। मंदिर प्रबंधन ने बताया कि प्रवेश द्वार पर स्वयंसेवक श्रद्धालुओं की पूजन सामग्री की जांच करेंगे। पूरे मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों से भी निगरानी रखी जाएगी। यदि कोई व्यक्ति पॉलिथीन या प्लास्टिक के गिलास में दूध लेकर आएगा तो उसे गेट पर ही रोक दिया जाएगा।

इस साल सावन 30 जुलाई से 28 अगस्त तक रहेगा। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान शिव का जलाभिषेक और रुद्राभिषेक कराने मंदिर पहुंचते हैं। मंदिर प्रबंधन के अनुसार, कई लोग दूध चढ़ाने के बाद पॉलिथीन और प्लास्टिक के गिलास परिसर में फेंक देते हैं, जिससे गंदगी फैलती है और यह शास्त्रीय परंपरा के भी विरुद्ध है।

मंदिर के महंत श्रीधरानंद ब्रह्मचारी ने कहा कि भगवान शिव की पूजा शास्त्रीय परंपरा के अनुसार होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि पीतल या चांदी के बर्तन में दूध और जल चढ़ाना उचित माना गया है। इसलिए प्लास्टिक के बर्तन या पैकेट में दूध चढ़ाने पर रोक लगाई गई है। मंदिर प्रबंधन ने श्रद्धालुओं से शालीन कपड़े पहनकर आने की अपील की है। कटी-फटी जींस या अनुचित कपड़े पहनने वालों को गर्भगृह में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। अभिषेक के दौरान पुरुषों को धोती और महिलाओं को साड़ी पहननी होगी। मंदिर प्रशासन ने साफ कहा है कि जो लोग इन नियमों का विरोध करेंगे या उनका पालन नहीं करेंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी और जरूरत पड़ने पर उन्हें पुलिस के हवाले भी किया जा सकता है।