Breaking News

बांग्लादेश में खसरे का भयंकर प्रकोप, संदिग्ध और पुष्ट मौतों का आंकड़ा 500 के पार     |   PM मोदी ने चीन के कोयला खदान धमाके में हुई मौतों पर शोक जताया     |   हम चाहते हैं कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज जल्द से जल्द खुले: मार्को रुबियो     |   पाकिस्तान के आर्मी चीफ मुनीर ईरान से रवाना     |   UP: बिजली कटौती पर एक्शन, सस्पेंड किए गए दो बड़े अधिकारी     |  

नेपाल में रिक्टर पैमाने पर 4.8 तीव्रता का भूकंप आया

नेपाल में शनिवार तड़के भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता रिएक्टर स्केल पर 4.8 मापी गई। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक, भूकंप भारतीय समयानुसार सुबह 3:59 बजे आया। भूकंप अक्षांश 29.17 एन और देशांतर 81.59 ई पर 10 किलोमीटर की गहराई पर दर्ज किया गया।

नेपाल में इससे पहले अप्रैल 2023 में दो बार भूकंप आया था। एक अप्रैल 2023 को दोखला जिले के सूरी में मध्यम तीवर्ता का भूकंप दर्ज किया गया था। यहां के राष्ट्रीय भूकंपीय केंद्र के अनुसार, काठमांडू से 180 किलोमीटर पूर्व में दोलखा में सुबह 11.27 बजे (स्थानीय समयानुसार) 5.2 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया था। भूकंप के झटके ओखलधुंगा, रमेच्छप, सिंधुपाल चौक और नुवाकोट जिलों के साथ-साथ काठमांडू घाटी में भी महसूस किए गए थे। इसके बाद, 28 अप्रैल 2023 की रात भूकंप के दो बार झटके महसूस किए गए थे।