राजस्थान के कोटा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में डॉक्टरों की लापरवाही का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां डॉक्टरों ने मरीज की जगह उसके पिता का ऑपरेशन कर डाला। जब इस गलती का पता चला तो डॉक्टरों ने उसे ओटी के बाहर बैठा दिया। घटना की शिकायत अस्पताल प्रशासन से की गई है। मामले की जांच की जा रही है। मामला 12 अप्रैल का बताया जा रहा है। जिले के अटरू निवासी मनीष, जो हाल ही में एक सड़क हादसे में घायल हुआ था। उसको इलाज के लिए अस्पताल लाया गया था। हाथ में चोट के चलते डॉक्टरों को ऑपरेशन करना था, लेकिन चौंकाने वाली बात यह रही कि डॉक्टरों ने मनीष की जगह उसके पिता का ऑपरेशन कर दिया।
जगदीश नाम का एक मरीज था जिसकी बाईपास सर्जरी होनी थी और जब उसका नाम पुकारा गया तो मनीष के पिता ऑपरेशन थियेटर के अंदर चले गए। मनीष ने बताया, "जब मुझे सर्जरी के बाद बाहर निकाला गया तो मैंने पाया कि मेरे पिता गायब थे। बाद में मैंने देखा कि पूरी तरह स्वस्थ होने के बावजूद उन्हें कुछ टांके लगे थे।" कोटा मेडिकल कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. संगीता सक्सेना ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।
सक्सेना ने कहा, "जैसे ही यह बात मेरी जानकारी में आई, मैंने अधीक्षक को आरोपों की जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति गठित करने का निर्देश दिया। समिति 72 घंटे के भीतर अपनी रिपोर्ट सौंपेगी।"
कोटा मेडिकल कॉलेज में लापरवाही: बेटे की जगह पिता की कर दी सर्जरी
You may also like
Bigg Boss 20: ScoutOP और Love Kaur की नजदीकियों पर भड़कीं काश्वी, बोलीं- उनसे दूरी बनाओ.
वाल्मीकि जयंती पर बिठूर पहुंचेंगे CM योगी, 411 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात.
गंगा के ऊपर गरजे राफेल और सुखोई, काशी में दिखा भारतीय वायुसेना का शौर्य.
काशी में पीएम मोदी का भव्य स्वागत, 12 जगहों पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों से गूंजा रास्ता.