दुबई से मुंबई पहुंची ‘एमिरेट्स एयरलाइन’ की एक उड़ान की चपेट में आने के बाद करीब 40 फ्लेमिंगो (राजहंस) की मौत हो गई है। ये घटना घाटकोपार ईस्ट के लक्ष्मीनगर में हुई जिसमें कम से कम 36 फ्लेमिंगों की मौत हो गई।
पर्यावरण कार्यकर्ताओं ने नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) से इसकी जांच कराने की मांग की है और दावा किया है कि शहरी योजनाकर्ताओं ने ऐसी आपदाओं के बारे में चेतावनियों को नजरअंदाज किया है।
बॉम्बे नेचुरल हिस्ट्री सोसाइटी के शोधकर्ताओं ने कहा कि ऐसा लगता है कि फ्लेमिंगो मुंबई से गुजरात लौट रहे थे और उनकी मौत मानव जाति के लिए आसन्न आपदाओं की चेतावनी है।