Breaking News

ब्रेंट क्रूड की कीमत फिर 100 डॉलर के पार, 7 हफ्ते बाद आया उछाल     |   अकृति चौधरी की NSA हिरासत रद्द करने के HC फैसले को SC में चुनौती देगी UP सरकार     |   देश के सात रेलवे प्रोजेक्ट अब फोर ट्रैक होंगे, कैबिनेट ने दी मंजूरी     |   बहन-बेटी की सुरक्षा में सेंध लगाई तो जगह या तो जेल होगी या जहन्नुम: CM योगी     |   मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला, 7 रेलवे प्रोजेक्‍ट्स को मिली 4 लेन की मंजूरी, अब देर नहीं होंगी ट्रेनें     |  

नौसेना ने ओमान तट के करीब डूबे कोमोरोस टैंकर जहाज से 8 भारतीयों को बचाया

नौसेना के पोत ने बुधवार रात ओमान तट के पास डूबे कोमोरोस टैंकर से आठ भारतीयों और कुछ श्रीलंकाई नागरिकों को बचा लिया। टैंकर के चालक दल का पता लगाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। नौसेना ने इसकी जानकारी दी। 

बताया गया कि कोमोरोस टैंकर 15 जुलाई को ओमान में रास मद्रकाह से करीब 25 नॉटिकल मील दक्षिणपूर्व में डूब गया था। जहाज में सवार यात्रियों को तलाशने और बचाने की कोशिशें की जा रही हैं।

ओमान के मैरीटाइम सिक्योरिटी सेंटर (एमएससी) ने बताया कि टैंकर एमटी फाल्कन प्रेस्टीज में चालक दल के 16 सदस्य थे। इनमें 13 भारतीय और तीन श्रीलंकाई नागरिक थे। 

नौसेना ने एक्स पर पोस्ट में बताया कि इस मिशन में तैनात युद्धपोत आईएनएस तेग ने पलटे हुए तेल टैंकर से आठ भारतीयों और श्रीलंकाई नागरिक को समुद्र से निकाल लिया गया।