Breaking News

ब्रेंट क्रूड की कीमत फिर 100 डॉलर के पार, 7 हफ्ते बाद आया उछाल     |   अकृति चौधरी की NSA हिरासत रद्द करने के HC फैसले को SC में चुनौती देगी UP सरकार     |   देश के सात रेलवे प्रोजेक्ट अब फोर ट्रैक होंगे, कैबिनेट ने दी मंजूरी     |   बहन-बेटी की सुरक्षा में सेंध लगाई तो जगह या तो जेल होगी या जहन्नुम: CM योगी     |   मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला, 7 रेलवे प्रोजेक्‍ट्स को मिली 4 लेन की मंजूरी, अब देर नहीं होंगी ट्रेनें     |  

नलबाड़ी के स्कूल में पारंपरिक और सांस्कृतिक वाद्य यंत्रों का गजब का कलेक्शन

असम के नलबाड़ी जिले के डिरुआ गांव में  गोपालथन मिलन स्कूल में असमिया संस्कृति के दुर्लभ उपकरणों और वाद्ययंत्रों के मॉडल का अद्भुत कलेक्शन है।

स्कूल अधिकारियों के मुताबिक, इस कलेक्शन का उद्देश्य छात्रों को राज्य की संस्कृति और पारंपरिक जीवन के बारे में रुबरू कराना है। खेती, मछली पकड़ने, बुनाई आदि के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले उपकरण इस कलेक्शन का हिस्सा हैं

पारंपरिक औजारों और उपकरणों को प्रदर्शित करने के लिए स्कूल प्रशासन प्रदर्शनी लगाने की सोच रहा है ताकि बड़ी संख्या में छात्र इनकी एक झलक पा सकें।