Breaking News

9/11 हमले के 25 साल, मृतकों को श्रद्धांजलि, पीड़ित परिवारों के साथ खड़े: PM मोदी     |   ‘आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत सबसे आगे’, 9/11 हमले की बरसी पर बोले PM मोदी     |   महेश बाबू, राजामौली, VVS लक्ष्मण, साइना नेहवाल को SIR प्रक्रिया के तहत नोटिस जारी     |   UP के सीएम योगी आदित्यनाथ ने गड्ढा-मुक्त सड़कों को लेकर लखनऊ में बैठक की     |   BRICS Summit के लिए दिल्ली पहुंचे पुतिन, पालम एअरपोर्ट पर उतरा राष्ट्रपति का विमान     |  

NEET विवाद: बिहार में 5 और अरेस्ट, अब तक 18 की गिरफ्तारी

नीट यूजी परीक्षा को लेकर बवाल जारी है. देश के तमाम राज्यों से पुलिस ने कई संदिग्धों को हिरासत में लिया है. इस बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के निर्देश के बाद इस मामले की जांच का जिम्मा सीबीआई को सौंप दिया गया है. जिससे केंद्रीय एजेंसी के लिए जांच करने का रास्ता साफ हो गया है. वहीं बिहार पुलिस की आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) ने पांच और संदिग्धों को झारखंड के देवघर से शनिवार को हिरासत में लिया गया था. जिसके बाद इस मामले में पकड़े गए लोगों की कुल संख्या 18 हो गई है.