Breaking News

फर्जी हस्ताक्षर मामले में TMC की बढ़ी मुश्किलें, CID हेडक्वार्टर पहुंचे अभिषेक बनर्जी-कुणाल घोष     |   न्यूक्लियर हथियार नहीं बनाएगा ईरान, तेल प्रतिबंध हटेंगे, 25 अरब डॉलर की राहत     |   नए दौर में भारत-फ्रांस की दोस्ती, PM मोदी बोले- ये सिर्फ साझेदारी नहीं, साझा भविष्य का संकल्प     |   'भरोसा, इनोवेशन और साझा विजन'... PM मोदी ने बताई भारत-फ्रांस रिश्तों की असली ताकत     |   NEET समेत कई परीक्षाओं के नकली पेपर बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश, मुजफ्फरपुर में 4 आरोपी गिरफ्तार     |  

Doctor death: राष्ट्रीय महि्ला आयोग की टीम ने किया कोलकाता के अस्पताल का दौरा, रिपोर्ट मांगी

Kolkata: राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) की दो सदस्यों की टीम ने मंगलवार सुबह पश्चिम बंगाल में कोलकाता के सरकारी आर. जी. कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल का दौरा किया। एनसीडब्ल्यू की टीम उस सेमिनार हॉल में भी गई, जहां महिला डॉक्टर के साथ बलात्कार किया गया था और बाद में उसकी हत्या कर दी गई थी।

डेलिना खोंगडुप की अगुवाई में दो सदस्यों की एनसीडब्ल्यू टीम शहर पहुंचने के बाद लालबाजार के कोलकाता पुलिस के मुख्यालय में जांच अधिकारियों से मिलने गई। इसके बाद टीम पीड़िता के माता-पिता से मिलने पानीहाटी के घर पर गई।

खोंगडुप ने इस अपराध को "जघन्य" और "बहुत दुर्भाग्यपूर्ण घटना" बताया। खोंगडुप ने कहा कि टीम ने अस्पताल से सभी रिपोर्ट मांगी हैं और अधिकारी उन्हें सभी रिपोर्ट देंगे। एनसीडब्ल्यू की सदस्य ने कहा कि अस्पताल में सुरक्षा से जुड़ी खामियां हैं।

उन्होंने कहा कि अधिकारियों ने इसकी जांच करने की प्रतिबद्धता जताई है, लेकिन उन्हें कुछ वक्त चाहिए। शुक्रवार सुबह अस्पताल के सेमिनार हॉल में महिला डॉक्टर का शव मिला था और अपराध के सिलसिले में शनिवार को एक सिविक वॉलिंटियर को गिरफ्तार किया गया था।