Breaking News

'हम किसी के विरुद्ध नहीं, सबके साथ हैं': PM मोदी     |   आनंद कुमार के बेटों पर मायावती का बड़ा फैसला, BSP में नहीं मिलेगी जगह     |   BRICS समिट 2026: शी जिनपिंग ने ग्रुप से ग्लोबल शांति में अहम भूमिका निभाने को कहा     |   BRICS समिट में नई दिल्ली घोषणा पत्र को मंजूरी, PM मोदी बोले- सर्वसम्मति से अपनाया गया     |   PM मोदी के सार्वजनिक जीवन और शासन के 25 वर्ष पूरे होने पर बीजेपी विशेष कार्यक्रम आयोजित करेगी     |  

'मेरा बेटा सोनम को 'दीदी' कहता था, उससे केवल काम से जुड़ी बातें होती थीं', बोली आरोपी राज कुशवाह की मां

Madhya Pradesh: राजा रघुवंशी हत्याकांड के पांच आरोपियों में से एक राज कुशवाह की मां और बहनों ने बुधवार को कहा कि जब राज और सोनम फोन पर बात करते थे तो उन्हें केवल काम की बातें ही सुनाई देती थीं।

कुशवाहा की मां ने कहा, "कमरे का साइज देखिए, उसकी बहनें, मैं और वो यहीं रहते और सोते थे। वो उससे (फोन पर) जो कुछ भी कहता था, हम सुन पाते थे। उसका फोन वहीं उस टेबल पर रखा रहता था। कभी-कभी जब फोन बजता था तो हम उठा लेते थे। गोविंद भइया के पिता (सोनम के पिता) का फोन आता था, कभी गोविंद भैया (सोनम के भाई) का फोन आता था। सोनम और वहां काम करने वाली दूसरी लड़कियों का भी कभी-कभी फोन आता था। फोन पर केवल काम से जुड़ी बातें होती थीं और कुछ नहीं। वो सोनम को दीदी कहता था।"

सोनम रघुवंशी का परिवार सनमाइका शीट का व्यवसाय करता है, जहां 12वीं में पढ़ाई छोड़ चुका राज कुशवाह अकाउंटेंट के तौर पर काम करता था। राज कुशवाहा की बहन सुहानी ने कहा, "मैंने कभी भी उसे सोनम दीदी से फोन पर बात करते नहीं सुना....मेरे भाई को रिहा किया जाना चाहिए। उसने कुछ नहीं किया है। उसे न्याय मिलना चाहिए। हमारी देखभाल करने के लिए उसके अलावा कोई नहीं है।"

एक और बहन प्रिया ने कहा, "मेरा भाई ऐसा अपराध नहीं कर सकता। उसे फंसाया जा रहा है।" कुशवाहा को इंदौर से तीन और लोगों के साथ गिरफ्तार किया गया और अब वो शिलांग में मेघालय पुलिस की हिरासत में है। मेघालय पुलिस का मानना ​​है कि राज कुशवाह ने सोनम के साथ मिलकर उसके पति राजा रघुवंशी की हत्या की साजिश रची थी, जब वे पूर्वोत्तर राज्य में हनीमून पर गए थे।