Breaking News

बेंगलुरू में हत्या के आरोपित ने पुलिस पर किया हमला, फायरिंग में हुआ घायल

हत्या के मामले में वांछित एक व्यक्ति ने मंगलवार को बेंगलुरू शहर में पुलिस को देख उन पर हमला कर दिया। पुलिस ने बाद में फायरिंग कर उसे गिरफ्तार कर लिया। फायरिंग मेें आरोपित घायल हो गया।

घटना सुबह करीब साढ़े पांच बजे शहर के बाहरी इलाके सूरजपुरा में हुई। पुलिस के मुताबिक 38 साल का श्रीनिवास 28 जनवरी को वेंकटेश नाम के युवक की हत्या में शामिल था। श्रीनिवास का अस्पताल में इलाज चल रहा है।