Breaking News

फ्रांस में दंगों के बाद पुलिस का बड़ा एक्शन, 2,700 लोग हिरासत में लिए गए     |   तिब्बत में 7 की तीव्रता वाले भीषण भूकंप से भारी तबाही, 16 लोगों की मौत, 32 घायल     |   टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कोटा से दबोचे गए तीन आरोपियों से कड़ी पूछताछ     |   हरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल का बड़ा असर, कई कंपनियां और दफ्तर बंद     |   बिहार-यूपी समेत 4 राज्यों की 28 MLC सीटों पर वोटिंग जारी     |  

मुंबई: CM शिंदे ने दिए सभी होर्डिंग की जांच के आदेश

मुंबई के घाटकोपर में होर्डिंग गिरने के हादसे पर BMC कमिश्नर भूषण गगरानी ने कहा कि यहां दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई थी जिसमें 16 लोगों की मृत्यु हुई है, अब भी 42 लोग अस्पताल में भर्ती हैं. यहां बचाव अभियान खत्म हो गया है.

मलबा हटाने का काम जारी है. मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने हमें आदेश दिया है कि सभी होर्डिंग की जांच की जाए. अब सभी होर्डिंग्स को संरचनात्मक स्थिरता प्रमाणपत्र की आवश्यकता होगी, सभी होर्डिंग्स को आकार, नींव और पवन वेग के विनिर्देशों का पालन करना होगा.