उत्तराखंड में बर्फबारी का इंतजार कर रहे सैलानियों के लिए खुशखबरी है. काफी लंबे समय के इंतजार के बाद आखिरकार उत्तराखंड के पहाड़ों ने भी बर्फ की चादर ओढ़ ली है. पर्यटन से जुड़े लोगों के चेहरे पर मुस्कान तो आ ही गई साथ ही बर्फबारी का इंतजार कर रहे पर्यटकों के चेहरे भी खिल उठे हैं. इस बार की बर्फबारी ने सभी को लंबा इंतजार कराया, पिछले दो दिन से देहरादून के साथ-साथ पहाड़ों में हल्की बारिश हो रही थी. देहरादून में बुधवार की रात भारी बारिश हुई. बारिश और बर्फबारी की वजह से पहाड़ों में मौसम ठंडा हो गया. लोगों को लंबे समय से इसका इंतजार था. वहीं लोगों को सूखी ठंड से भी राहत मिलने के आसार हैं.
उत्तराखंड के पहाड़ों ने ओढ़ी बर्फ की चादर
You may also like
मंत्री नारायण सिंह कुशवाह बने दिव्यांग क्रिकेट काउंसिल ऑफ इंडिया के संरक्षक.
योगी सरकार का त्योहारों पर तोहफा, दीपावली और छठ पर 24 घंटे मिलेगी बिजली.
योगी सरकार में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर जोर, यूपी के परिषदीय स्कूलों में 17 से 21 नवंबर तक होंगी अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं.
एमएलसी चुनाव में विजयी प्रत्याशियों को सीएम योगी ने दी बधाई, शिक्षकों और स्नातकों के हितों पर जताया भरोसा.