Breaking News

ब्रेंट क्रूड की कीमत फिर 100 डॉलर के पार, 7 हफ्ते बाद आया उछाल     |   अकृति चौधरी की NSA हिरासत रद्द करने के HC फैसले को SC में चुनौती देगी UP सरकार     |   देश के सात रेलवे प्रोजेक्ट अब फोर ट्रैक होंगे, कैबिनेट ने दी मंजूरी     |   बहन-बेटी की सुरक्षा में सेंध लगाई तो जगह या तो जेल होगी या जहन्नुम: CM योगी     |   मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला, 7 रेलवे प्रोजेक्‍ट्स को मिली 4 लेन की मंजूरी, अब देर नहीं होंगी ट्रेनें     |  

एयर इंडिया एक्सप्रेस की 80 से ज्यादा उड़ानें हुई रद्द

 एयर इंडिया एक्सप्रेस ने टाटा ग्रुप के मालिकाना हक वाली एयरलाइन में कथित मिस मैनेजमेंट के विरोध में 80 से ज्यादा उड़ानें रद्द कर दी हैं। बड़ी संख्या में एयरलाइन के क्रू मेंबर बीमारी का हवाला देकर छुट्टी पर चले गए हैं। पिछले कुछ समय से एयर इंडिया एक्सप्रेस और एआईएक्स कनेक्ट के मर्जर की वजह से एयरलाइन के क्रू मेंबर गुस्से में हैं। एआईएक्स को एयर एशिया इंडिया के नाम से जाना जाता था।

करीब 300 केबिन क्रू छुट्टी पर चले गए हैं। इस वजह से कोच्चि, कालीकट और बेंगलुरू समेत "कई उड़ानें" रद्द कर दी गईं। पिछले महीने के आखिर में एयर इंडिया एक्सप्रेस केबिन क्रू के एक सेक्शन की नुमाइंदगी करने वाली यूनियन ने आरोप लगाया कि एयरलाइन मैनेजमेंट सही तरीके से नहीं किया जा रहा है और स्टाफ के साथ सही बर्ताव नहीं किया जा रहा है।

कई लोगों ने सोशल मीडिया पर उड़ानें अचानक रद्द होने की शिकायत की। एयर इंडिया एक्सप्रेस ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक शख्स की ओर से की गई पोस्ट में माफी मांगी थी।

एयरलाइन ने एक्स पर पोस्ट में कहा, "हमारी सर्विस रिकवरी प्रोसेस के तहत आप या तो अगले सात दिनों के भीतर उड़ान को रीशेड्यूल करने का ऑप्शन चुन सकते हैं या हमारे चैटबॉट टिया में फुल रिफंड की रिक्वेस्ट डाल सकते हैं।"