Breaking News

तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पत्र लिखा     |   RSS प्रमुख मोहन भागवत का अमेरिका, कनाडा और ब्रिटेन दौरा आज से शुरू     |   बसपा के राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद की आज जेवर में रैली     |   इजरायली PM नेतन्याहू ने ईरान पर नए प्रतिबंधों के लिए ट्रंप को दी बधाई     |   लखनऊ: विभूतिखंड मार्केट में स्थित एक इमारत में लगी आग     |  

हिमाचल में फिर जोर पकड़ेगा मानसून, 10 अगस्त से भारी बारिश के आसार

हिमाचल प्रदेश में अगले कुछ दिनों तक भारी बारिश के आसार हैं। शिमला मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक नौ अगस्त तक मानसून के अपेक्षाकृत कमजोर रहने और 10 अगस्त से फिर से जोर पकड़ने की संभावना है। चालू मानसून सीजन में राज्य में बारिश से जुड़ी घटनाओं में अब तक 64 लोगों की जान जा चुकी है।

अधिकारियों ने भारी बारिश के दौरान सुरक्षा के लिए चेतावनी जारी की है। लोगों को नदियों, नालों और भूस्खलन वाले स्थानों से दूर रहने को कहा गया है। वाहन चालकों को फिसलन भरी सड़कों और कम दृश्यता के कारण धीमी गति से गाड़ी चलाने की सलाह दी गई है।