Breaking News

ब्रेंट क्रूड की कीमत फिर 100 डॉलर के पार, 7 हफ्ते बाद आया उछाल     |   अकृति चौधरी की NSA हिरासत रद्द करने के HC फैसले को SC में चुनौती देगी UP सरकार     |   देश के सात रेलवे प्रोजेक्ट अब फोर ट्रैक होंगे, कैबिनेट ने दी मंजूरी     |   बहन-बेटी की सुरक्षा में सेंध लगाई तो जगह या तो जेल होगी या जहन्नुम: CM योगी     |   मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला, 7 रेलवे प्रोजेक्‍ट्स को मिली 4 लेन की मंजूरी, अब देर नहीं होंगी ट्रेनें     |  

मोहन लाल बड़ौली बने हरियाणा BJP के नए अध्यक्ष

बीजेपी ने मंगलवार को सोनीपत जिले के राई से विधायक मोहन लाल बड़ौली को हरियाणा का अध्यक्ष नियुक्त किया। बड़ौली ब्राह्मण चेहरा हैं और बीजेपी उनकी नियुक्ति से गैर जाट समुदाय के बीच अपने आधार को मजबूत करने की कोशिश करेगी।

लंबे समय से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े बड़ौली, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की जगह लेंगे जिनके पास प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी भी थी। पिछले साल मनोहर लाल को मुख्यमंत्री पद से हटाए जाने के बाद सैनी को मुख्यमंत्री बनाया गया था। उस समय वे प्रदेश अध्यक्ष भी थे। 

बड़ौली ने 2019 में राई विधानसभा से चुनाव लड़ा था और 2,663 वोटों के अंतर से जीत हासिल की थी। वे इस विधानसभा सीट पर चुनाव जीतने वाले बीजेपी के पहले नेता हैं। 

हाल ही में खत्म हुए लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने बड़ौली को सोनीपत से तत्कालीन सांसद रमेश चंद्र कौशिक का टिकट काट कर उम्मीदवार बनाया था। हालांकि, उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। 

राज्य में कुछ ही महीनों में विधानसभा चुनाव होने हैं। बीजेपी 2014 से हरियाणा की सत्ता पर काबिज है। इसी साल हुए लोकसभा चुनाव में राज्य की 10 सीटों में से बीजेपी और कांग्रेस, दोनों के खाते में पांच-पांच सीटें आईं थी।