Breaking News

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग का जिम्मेदार हैरी बॉक्सर अमेरिका में हिरासत में     |   गाजियाबाद पुलिस चौकी के अंदर धमाका, 'तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान' ने ली जिम्मेदारी     |   दिल्ली में प्रदूषण का असर, कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में हाइब्रिड क्लास का आदेश     |   गुजरात: नवसारी में प्लास्टिक की दुकान में लगी आग     |   होर्मुज के पास ईरान का बड़ा एक्शन! अमेरिकी MQ-9 रीपर ड्रोन मार गिराने का दावा     |  

अमरनाथ यात्रा के लिए तैयारियों को दिया जा रहा अंतिम रूप, श्रीनगर में सुरक्षा एजेंसियों ने किया मॉक ड्रिल

Jammu and Kashmir: आगामी अमरनाथ यात्रा के लिए बहुस्तरीय और व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की जा रही है। इन्हीं तैयारियों के तहत बुधवार को श्रीनगर के पंथा चौक स्थित यात्री निवास में एक मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया, जिसमें सुरक्षा एजेंसियों ने अपनी तैयारियों को परखने के लिए कई तरह की आपातकालीन परिस्थतियों से निपटने का अभ्यास किया। 

अधिकारियों का कहना है कि इन अभ्यासों का उद्देश्य लोगों को यह भरोसा दिलाना है कि पवित्र तीर्थस्थल तक जाने वाला मार्ग सुरक्षित है और तीर्थयात्रियों के स्वागत के लिए पूरी तरह तैयार है।

इसी प्रकार, पहलगाम में सुरक्षा बलों ने जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक मॉक ड्रिल का आयोजन किया। इसमें संभावित आपातकालीन स्थितियों के लिए त्वरित प्रतिक्रिया और तैयारियों पर ध्यान केंद्रित किया गया। दक्षिण कश्मीर हिमालय में 3,880 मीटर ऊंचे पवित्र गुफा मंदिर के लिए 38 दिवसीय अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई को कश्मीर घाटी में पहलगाम और बालटाल मार्गों से शुरू होगी।