Breaking News

कांग्रेस 26 नवंबर को निकालेगी 'संविधान बचाओ' मार्च     |   उत्तर प्रदेश शासन ने देर रात 55 PCS अधिकारियों के तबादले किए     |   हूतियों ने रियाद में किंग खालिद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को बनाया निशाना     |   आज से फिलीपींस की राजधानी मनीला के दौरे पर रहेंगे PM मोदी     |   काला सागर में तीन शिप पर ड्रोन अटैक में क्षतिग्रस्त: रोमानिया     |  

मिजोरम बोर्ड ने जारी किया 12वीं का रिजल्ट, 78.04 फीसदी छात्र छात्रा पास

मिजोरम बोर्ड की एचएसएसएलसी परीक्षा 2024 के नतीजे घोषित किए गए, जिनमें से 78.04 फीसदी छात्र पास हुए। हालांकि, पासिंग प्रतिशत 2023 की तुलना में 0.62 फीसदी कम था।

पासिंग प्रतिशत की बात करें तो इसमें छात्राएं छात्रों से आगे रहीं। आर्ट्स टॉपर लिंडेन लालरेमरुअतपुइया ने कहा कि उनका लक्ष्य सिविल सेवा में शामिल होना था।

एचएसएसएलसी के लिए 97 परीक्षा केंद्रों पर 11,824 छात्रों ने परीक्षा दी थी। उनमें से 3,367 छात्र फर्स्ट डिविजन और 639 छात्र डिस्टिंक्शन के साथ पास हुए हैं।