Breaking News

देहरादून: कार के सामान की दुकान में लगी आग     |   मई में भारत की इंडस्ट्रियल ग्रोथ बढ़कर 5.1 प्रतिशत हुई, अप्रैल में 4.9 फीसदी थी     |   2021 बंगाल हिंसा-हत्या केस: CBI ने आरोपी खालिद उज जमान को अरेस्ट किया     |   राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 30 जून से 1 जुलाई तक आंध्र प्रदेश के दौरे पर रहेंगी     |   राजा रघुवंशी मर्डर केस में मेघायल हाई कोर्ट ने सोनम की जमानत बरकरार रखी     |  

दिल्ली के जहांगीरपुरी में नाबालिग लड़के ने महिला को मारी गोली

उत्तर पश्चिमी दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में एक नाबालिग लड़के ने एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी। नाबालिग का पीड़िता की बेटी के साथ संबंध था। आरोपित ने उनके संबंधों का विरोध करने पर महिला की गोली मारकर हत्या की है। आरोपित और उसके दो दोस्तों ने इसके लिए पिस्तौल खरीदी और फिर अपराध को अंजाम दिया। सोशल मीडिया पर एक कथित वीडियो सामने आया है, जिसमें दावा किया गया है कि लड़के ने हत्या से एक दिन पहले अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर पिस्तौल और गोलियों की तस्वीर शेयर की थी।

वारदात में शामिल नाबालिग की पहचान कर ली गई है। उसे पकड़ने के लिए टीमें बनाई गईं हैं। वहीं मामले में पीड़ित परिवार का कहना है कि आरोपित काफी समय से गोली मारने की धमकी दे रहा था। उन्होंने इस संबंध में पुलिस से भी शिकायत की थी, लेकिन कार्रवाई करना तो दूर, पुलिस ने उनकी शिकायत भी दर्ज नहीं की।