Breaking News

राजस्थान निकाय चुनाव 2026: नगर परिषद की 47 सीट का रुझान, 15 पर BJP आगे     |   यूपी सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 14 IAS और 34 PCS अफसरों के तबादले     |   तेलंगाना: तड़के बेकाबू बस ने कई वाहनों और होटल को रौंदा, 1 की मौत     |   राजस्थान निकाय चुनाव: 309 सीटों के नतीजे जारी, 163 पर जीती बीजेपी     |   राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 92 सीटों पर बीजेपी की जीत, 58 पर कांग्रेस का कब्जा     |  

गाड़ी से टच हो गई मंत्री की कार, दरोगा ने रोका और फोड़ दिया ड्राइवर का सिर

बिहार के वैशाली में एक बेलगाम दरोगा ने केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय के कार चालक के साथ मारपीट की है. आरोप है कि एक गांव के मुखिया और उसके साथियों ने भी दरोगा के साथ मिलकर मारपीट की है. इससे पहले दरोगा ने हाजीपुर विधायक के ड्राइवर को भी बुरी तरह से पीटा था. इस घटना में मंत्री के ड्राइवर का सिर फूट गया है और उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस घटना के बाद दरोगा के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी गई है.

सूचना मिलने पर ड्राइवर का हाल चाल लेने हाजीपुर विधायक अवधेश सिंह भी सदर अस्पताल पहुंचे. उनसे बातचीत करते हुए बताया कि वह मंत्री नित्यानंद राय की निजी गाड़ी का ड्राइवर है. सोमवार की शाम को वह घर से हाजीपुर जा रहा था. इस दौरान जढुआ में जाम लगा था. इस जाम में उसकी गाड़ी आगे चल रही दरोगा की गाड़ी में छू गई. इतनी सी बात पर दरोगा अपनी गाड़ी से उतरे और उसकी गाड़ी की चाबी खींच ली