Breaking News

गरबा किसी एक समुदाय तक सीमित नहीं होना चाहिए: अमृता फडणवीस     |   हांगकांग के पहले पोस्ट-कोलोनियल नेता तुंग ची-ह्वा का 89 साल की उम्र में निधन     |   न्यूयॉर्क में Huawei पर रैकेटियरिंग का मुकदमा, कंपनी के खिलाफ सुनवाई शुरू     |   सीहोर में वॉटर फिल्ट्रेशन प्लांट में क्लोरीन गैस का रिसाव, 4 लोग अस्पताल में एडमिट     |   गाजा में गोलीबारी में 2 लोगों की मौत, मृतकों में एक बच्चा भी शामिल     |  

मौसम विभाग ने 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी

मौसम विभाग ने सोमवार को ओडिशा के 30 में से 18 जिलों में भारी बारिश की भविष्यवाणी की है। आईएमडी के भुवनेश्वर सेंटर ने मयूरभंज, क्योंझर, सुंदरगढ़ और झारसुगुड़ा के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

आईएमडी ने बारगढ़, देवगढ़, अंगुल, ढेंकनाल, सोनपुर, बोलांगीर, नुआपाड़ा, बालासोर, भद्रक, जाजपुर, जगतसिंहपुर, केंद्रपाड़ा, कटक और संबलपुर जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

ओडिशा में एक जून से 24 अगस्त तक 764 मिलीमीटर बारिश हुई है। ये औसत से कुछ कम है। मोसम विभाग ने कहा है कि दक्षिण बांग्लादेश और पड़ोस में कम दबाव का इलाका बना है। इसकी वजह से अगले दो दिनों तक ज्यादा बारिश हो सकती है।

इस बीच, अधिकारियों ने हीराकुंड बांध के छह गेट और खोल दिए हैं। निचले इलाकों में अलर्ट भी जारी कर दिया गया है। अब बांध के कुल 14 गेट खोल दिए गए हैं। इनसे करीब दो लाख 59 हजार क्यूसेक पानी बह रहा है।