Breaking News

गोवा से दिल्ली आ रही IndiGo की फ्लाइट का इंजन फेल     |   SCO समिट में 30 से ज्यादा अहम दस्तावेजों पर मुहर, AI से ऊर्जा सुरक्षा तक कई समझौते     |   राम मंदिर के पहले CEO के चयन की प्रक्रिया तेज, 3 सदस्यीय कमेटी ने सौंपी रिपोर्ट     |   संभल शाही जामा मस्जिद सर्वे विवाद पर SC में सुनवाई टली, अब 8 सितंबर को होगी सुनवाई     |   BRICS 2026 कारकेड रिहर्सल को लेकर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी     |  

गंगा से खनिज सामग्री उठाने के विरोध में उतरा मातृसदन

हरिद्वार में चंडीघाट पुल के नीचे गंगा से उठाई जा रही खनिज सामग्री को बंद करने की मांग के लिए मातृसदन आश्रम के ब्रह्मचारी संत दयानंद सरस्वती का अनशन दूसरे दिन भी जारी रहा। मातृसदन ने कहा कि जब तक गंगा में खनन कार्य बंद नहीं कराया जाएगा, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

मातृसदन के परमाध्यक्ष स्वामी शिवानंद सरस्वती ने कहा कि गंगा की रक्षा के लिए आंदोलन किया जा रहा है, ताकि, गंगा की अविरलता और निर्मलता बनी रहे। कहा कि गंगा की रक्षा और संरक्षण के लिए मातृसदन के संत दयानंद का अनशन जारी रहेगा।