Breaking News

सत्य निकेतन PG हादसा पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, सभी निजी हॉस्टलों के ऑडिट की मांग     |   उत्तर प्रदेश के हापुड़ के धौलाना में केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुएं का गुबार     |   पीएम मोदी का मेगा शो, Gen-Z से सीधा संवाद, वडोदरा में 6 हजार यंग प्रोफेशनल जुटे     |   सपा के नए ड्रेस कोड पर BJP का तंज- ‘चुनाव आते ही बदल लिया भेष’     |   दिल्ली PG हादसे के बाद NHRC का UGC और दिल्ली सरकार को नोटिस, DU हॉस्टल पर मांगी रिपोर्ट     |  

अजमेर के होटल में भीषण आग, चार लोगों की मौत

राजस्थान में अजमेर के डिग्गी बाजार इलाके में गुरुवार को एक होटल में आग लगने से चार लोगों की मौत हो गई। पांच मंजिला होटल में मौजूद कुछ मेहमानों ने खिड़कियों से कूदकर अपनी जान बचाई। जेएलएन मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. अनिल समारिया ने बताया, "आज सुबह डिग्गी बाजार इलाके में एक होटल में आग लग गई। पुलिस की टीम मौके पर है। दम घुटने और जलने से दो पुरुषों, एक महिला और एक बच्चे समेत चार लोगों की मौत हो गई।"

होटल तक पहुंचने का रास्ता संकरा होने के कारण बचाव कार्य में दिक्कत आ रही है। शुरुआती तौर पर यह आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी थी।
होटल में मौजूद एक मेहमान ने बताया कि धमाके की आवाज आई, जिसके बाद वह अपनी पत्नी के साथ बाहर भागे। होटल में ठहरे मंगिला कलोसिया ने बताया, "एक महिला ने खिड़की से अपने बच्चे को मेरी गोद में फेंक दिया। उसने इमारत से कूदने की भी कोशिश की, लेकिन हमने उसे रोक लिया।" उन्होंने बताया कि एक व्यक्ति भी खिड़की से कूद गया और उसके सिर में चोट लग गई।