Breaking News

नेपाल में अचानक आई बाढ़ से तबाही, गोरखा में 35 मकान बहे, कई पुल टूटे     |   अभिजीत दिपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को छोड़ा गया     |   यूट्यूबर ध्रुव राठी देर रात 3 बजे रिहा, जंतर-मंतर आने की कोशिश पर फिर कार्रवाई करेगी पुलिस     |   'सबके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का वास हो', PM मोदी ने दी नवरात्रि की बधाई     |   गाजियाबाद में मुठभेड़, 50 हजार का इनामी अंतरराज्यीय वाहन चोर फरमान गिरफ्तार     |  

मणिपुर: सीबीएसई कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा शुरू

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की 10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं शनिवार सुबह हिंसा प्रभावित मणिपुर सहित पूरे देश में शुरू हो गई। संघर्षग्रस्त राज्य में राष्ट्रपति शासन लागू होने के एक दिन बाद, छात्र सेंटर पर लाइनों में खड़े थे। बोर्ड के दिशानिर्देशों के मुताबिक, प्रत्येक अभ्यर्थी को अपने प्रवेश पत्र के साथ स्कूल का आईडी कार्ड लाना अनिवार्य है।

मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह के अपने पद से इस्तीफा देने के कुछ दिनों बाद 13 फरवरी की शाम को मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लगाया गया और विधानसभा को निलंबित कर दिया गया, जिससे राज्य में राजनीतिक अनिश्चितता पैदा हो गई। मणिपुर में पिछले 21 महीनों से जातीय हिंसा भड़क रही है, जिसमें 250 लोग मारे गए हैं।