Breaking News

एकता-विविधता भारत के डीएनए में है, मैडिसन स्क्वायर में बोले मोहन भागवत     |   किश्तवाड़ में छात्रा से दुष्कर्म मामले की जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी गई     |   CM मोहन यादव ने सतना-रीवा में बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया     |   ट्रंप प्रशासन ने अमेरिकी मददगार अफगान के रिश्तेदार को सेंट्रल अफ्रीकी गणराज्य भेजा     |   नेपाल के कई जिलों में भोटे कोशी नदी के बढ़ते जलस्तर को लेकर अलर्ट जारी     |  

मणिपुर पुलिस को मिलीं 477 नई गाड़ियां, मोटरसाइकिल और बुलेटप्रूफ ट्रक भी शामिल

Manipur: केंद्र सरकार के पुलिस आधुनिकीकरण कार्यक्रम के तहत मणिपुर पुलिस को 477 नई गाड़ियां मिली हैं। इनमें मोटरसाइकिलें और बुलेट-प्रूफ ट्रक भी शामिल हैं। एक समारोह में मुख्यमंत्री वाई. खेमचंद सिंह ने इन गाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर औपचारिक शुरूआत की।

इस मौके पर उनके साथ गृह मंत्री गोविंदास कोंथौजम, डीजीपी राजीव सिंह और मुख्य सचिव पी. के. गोयल भी मौजूद थे। मणिपुर में निगरानी के लिए इन अतिरिक्त संसाधनों को ऐसे समय में शामिल किया गया है, जब राज्य में अब भी हिंसा की छिटपुट घटनाएं देखने को मिल रही हैं।