Breaking News

लद्दाख की मांगों पर सोनम वांगचुक ने तय की डेडलाइन     |   IRCTC केस में लालू परिवार पर 10 सितंबर को फैसला     |   बिहार में गंगा का जलस्तर रिकॉर्ड ऊंचाई पर, 12 जिलों में 22.42 लाख लोग प्रभावित     |   दिल्ली: सत्य निकेतन हादसे में बिल्डिंग मालिक की तलाश में 10 पुलिस टीमें गठित     |   दिल्ली सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: एक और शव बरामद, मृतकों की संख्या बढ़कर 7 हुई     |  

ओडिशा में पोस्ट ग्रेजुएट की छात्रा पर हमला करने के मामले में एक शख्स गिरफ्तार

ओडिशा पुलिस ने गुरुवार को संबलपुर जिले में पोस्ट ग्रेजुएट की छात्रा पर हमला करने के आरोप में 35 साल के शख्स को गिरफ्तार किया। बुर्ला की रहने वाली गंभीर रूप से घायल छात्रा पुस्तकालय विज्ञान से पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही है। वो दो महीने से आरोपित के साथ फोन पर लगातार संपर्क में थी।

संबलपुर के सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस मुकेश कुमार भामू ने बताया कि बुधवार की सुबह आरोपित ने छात्रा को बुर्ला में मेटाकानी मंदिर के पास मैदान में मिलने के लिए बुलाया। छात्रा वहां दोपहर करीब एक बजे गई। आरोपित ने उसे फोन पर किसी दूसरे आदमी से बात करते देखा।

इसपर आरोपित ने छात्रा से फोन काटने को कहा। जब उसने बात नहीं मानी, तो आरोपित ने आपा खो दिया और उसके सिर पर सीमेंट की ईंट से वार कर दिया। छात्रा को इलाज के लिए बुर्ला के विमसार ले जाया गया, जहां से उसे भुवनेश्वर के एक निजी अस्पताल में रेफर कर दिया गया। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपित का मोबाइल फोन, महिला का टूटा हुआ मोबाइल फोन, एक ईयर फोन, खून से सना पत्थर का टुकड़ा और पीड़िता की कंघी बरामद की है।