Breaking News

सत्य निकेतन PG हादसा पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, सभी निजी हॉस्टलों के ऑडिट की मांग     |   उत्तर प्रदेश के हापुड़ के धौलाना में केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुएं का गुबार     |   पीएम मोदी का मेगा शो, Gen-Z से सीधा संवाद, वडोदरा में 6 हजार यंग प्रोफेशनल जुटे     |   सपा के नए ड्रेस कोड पर BJP का तंज- ‘चुनाव आते ही बदल लिया भेष’     |   दिल्ली PG हादसे के बाद NHRC का UGC और दिल्ली सरकार को नोटिस, DU हॉस्टल पर मांगी रिपोर्ट     |  

जम्मू के कठुआ में बड़ा हादसा, रिटायर्ड डीएसपी के घर में लगी आग

जम्मू-कश्मीर के कठुआ में एक बड़ा हादसा हो गया। यहां शार्ट-शर्किट से एक घर में आग लग गई। हादसे में घर के अंदर सो रहे 6 लोगों की मौत हो गई। वहीं 3 लोगों की हालत गंभीर है। मदद के लिए आए एक पड़ोसी की भी बेहोश होने की जानकारी सामने आई है। घायलों को इलाज के लिए कठुआ के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आगजनी के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई है। सूचना के बाद मौके पर पुलिस और फायर कर्मी पहुंच गए हैं।

मिली जानकारी के अनुसार हादसे के वक्त घर के अंदर 9 लोग थे। सभी लोग सो रहे थे। इसी दौरान अचानक शार्ट-शर्किट से आग भड़क गई। पूरे घर में धुआं भर गया। इस आगजनी में दम घुटने से 6 लोगों की मौत हो गई है। जबकि 3 लोग दम घुटने से बेहोश हो गए हैं। जिसमें एक पड़ोसी भी है, जो घर में फंसे लोगों की मदद कर रहा था। बेसुध लोगों का इलाज कठुआ के जीएमसी अस्पताल में चल रहा है। सूचना के बाद मौके पर पुलिस और फायर कर्मी पहुंच गए हैं। आग बुझाने में फायर बिग्रेड की टीम जुटी हुई है। वहीं घर में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।

आग लगने का कारण शॉर्ट-सर्किट बताया जा रहा है। घर में शॉर्ट-सर्किट के बाद आग लगी, जिससे हादसा हुआ। कठुआ में आग में 6 लोगों की मौत हुई है, जिनमें बच्चे और बुजुर्ग भी शामिल हैं। आग में घुटन से बेहोश हुए 3 लोगों को कठुआ के जीएमसी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम किया।