Breaking News

तमिलनाडु चुनाव: NDA की सहयोगी पार्टी तमिल मनीला कांग्रेस 5 सीटों पर चुनाव लड़ेगी     |   देश की एनर्जी सप्लाई पूरी तरह सुरक्षित और स्थिर, पेट्रोल-डीजल की कमी नहीं: HPCL     |   भारत में रिफ्यूलिंग करने वाली अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को एक्साइज-कस्टम ड्यूटी से छूट मिली     |   इजरायल ने ईरानी बैलिस्टिक मिसाइल प्रोडक्शन साइट्स-एयर डिफेंस सिस्टम पर अटैक किया     |   EC पर भड़के केरल के सीएम पिनराई विजयन, सत्ताधारी दल की मुहर वाले सर्कुलर मामले में लिखा पत्र     |  

गुजरात में पुलिस कर्मियों को बड़ी सौगात, ₹116 करोड़ की आवासीय सुविधाओं का उद्घाटन

गुजरात में पुलिसकर्मियों के लिए आवासीय और बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में एक अहम पहल की गई है। इस दौरान गुजरात के उप-मुख्यमंत्री हर्ष संघवी ने 116 करोड़ रुपये की लागत से बने पुलिस क्वार्टर, बैरक, प्रशासनिक कार्यालय, सामुदायिक भवन और अन्य सुविधाओं का उद्घाटन किया। इस मौके पर पुलिस कर्मियों को आवास की चाबियां सौंपी गईं। गुजरात सरकार का यह कदम पुलिस कर्मियों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है।