Breaking News

ब्रेंट क्रूड की कीमत फिर 100 डॉलर के पार, 7 हफ्ते बाद आया उछाल     |   अकृति चौधरी की NSA हिरासत रद्द करने के HC फैसले को SC में चुनौती देगी UP सरकार     |   देश के सात रेलवे प्रोजेक्ट अब फोर ट्रैक होंगे, कैबिनेट ने दी मंजूरी     |   बहन-बेटी की सुरक्षा में सेंध लगाई तो जगह या तो जेल होगी या जहन्नुम: CM योगी     |   मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला, 7 रेलवे प्रोजेक्‍ट्स को मिली 4 लेन की मंजूरी, अब देर नहीं होंगी ट्रेनें     |  

महाराष्ट्र CM एकनाथ शिंदे ने ठाणे लोकसभा सीट पर किया प्रचार

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने ठाणे से शिवसेना शिंदे के लोकसभा उम्मीदवार नरेश मस्के के लिए प्रचार किया। तुर्भे से बेलापुर तक रैली मार्ग पर सैकड़ों लोग लइन में खड़े थे। मस्के का मुकाबला प्रतिद्वंद्वी शिवसेना उद्धव गुट के राजन बाबूराव विचारे से है।

13 मई को चौथे चरण में महाराष्ट्र की 11 सीटों पर कुल 2.28 करोड़ मतदाता 298 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे। जिन सीटों पर चुनाव होगा वे हैं नंदुरबार, जलगांव, रावेर, जालना, औरंगाबाद, मावल, पुणे, शिरूर, अहमदनगर, शिरडी और बीड।