जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में इस सप्ताह की शुरुआत में पुलिस हिरासत में एक युवक की मौत के मामले में बुधवार को मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए गये हैं.
अधिकारियों ने यह जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया कि इम्तियाज अहमद पाला की सोमवार रात को पुलिस हिरासत में मौत के बाद दंड प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धारा 176 के तहत मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए गए हैं.