Breaking News

मध्य प्रदेश: ईडी ने मुरैना में दो डेयरी कारोबारियों के घर की तलाशी ली

मध्य प्रदेश के मुरैना में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बुधवार को दो डेयरी कारोबारियों के घर तलाशी ली। इन कारोबारियों का नाम नरेंद्र मोदी और किशन मोदी है। ईडी के अधिकारी बुधवार सुबह इनके घर पहुंचे।

ईटी की टीम घर के दरवाजों को तोड़कर अंदर गई। इस दौरान सुरक्षा के लिहाज से सीआरपीएफ और पुलिस की टीमों को भी तैनात किया गया था।