Breaking News

झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने एनुअल सेकेंडरी एग्जामिनेशन 2026 का घोषित किया     |   भारत में बेहद अमीर लोगों की संख्या बढ़ी, दुनिया में छठे नंबर पर पहुंचा देश     |   दोपहर 1 बजे तक पश्चिम बंगाल में 62.18 फीसदी, तमिलनाडु में 56.81 प्रतिशत वोटिंग     |   WB चुनाव: कुमारगंज में 8-10 बूथों से हमारे एजेंट हटाए गए- BJP कैंडिडेट सुवेंदु     |   ‘पश्चिम बंगाल का हर वर्ग टीएमसी से दुखी’, कृष्ण नगर रैली में बोले PM नरेंद्र मोदी     |  

मध्य प्रदेश के डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला ने तिरुमला तिरुपति मंदिर में किए दर्शन

मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला ने गुरुवार को तिरुमला तिरुपति देवस्थानम पहुंचकर भगवान श्री वेंकटेश्वर स्वामी के दर्शन किए और विशेष पूजा-अर्चना में भाग लिया। इस दौरान वे अपने परिवार के साथ मंदिर पहुंचे, जहां सुरक्षा कर्मियों और TTD प्रशासनिक स्टाफ ने उनका स्वागत किया और दर्शन की व्यवस्था कराई। वहीं, गुरुवार को अभिनेता विवेक ओबेरॉय और शमिता शेट्टी ने भी तिरुमला स्थित श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में पहुंचकर भगवान के दर्शन किए और आशीर्वाद लिया। दोनों कलाकार मंदिर परिसर में पारंपरिक अंदाज में नजर आए और श्रद्धा के साथ पूजा-अर्चना की।

इससे पहले अप्रैल में अभिनेता सोनू सूद ने भी तिरुमला वेंकटेश्वर मंदिर में पवित्र ‘थोमाला सेवा’ में भाग लिया था। इस दौरान उनके साथ उनकी पत्नी सोनाली और बेटे ईशांत भी मौजूद थे। सोनाली सूद ने इस मौके पर सुनहरे ज़री बॉर्डर वाली हरे रंग की साड़ी पहनकर पारंपरिक अंदाज में पूजा की।तिरुमला वेंकटेश्वर मंदिर, जो भगवान विष्णु के अवतार माने जाने वाले भगवान वेंकटेश्वर (बालाजी) को समर्पित है, भारत के सबसे अधिक श्रद्धालुओं द्वारा दर्शन किए जाने वाले धार्मिक स्थलों में से एक है। आंध्र प्रदेश के शेषाचलम पहाड़ियों की सातवीं चोटी पर स्थित यह प्राचीन मंदिर हर साल देश-विदेश से लाखों भक्तों को आकर्षित करता है।

हाल के समय में इस मंदिर में कई प्रसिद्ध हस्तियों के दर्शन करने का सिलसिला भी जारी है। अभिनेत्री तमन्ना भाटिया, फेमिना मिस इंडिया 2020 मानसा वाराणसी, पूर्व भारतीय क्रिकेटर मिताली राज और बैडमिंटन खिलाड़ी श्रीकांत किदांबी भी हाल ही में यहां दर्शन के लिए पहुंचे थे। इसके अलावा 3 अप्रैल को अभिनेत्री श्रिया सरन ने भी पारंपरिक वेशभूषा में मंदिर पहुंचकर भगवान वेंकटेश्वर की पूजा-अर्चना की।