Breaking News

'दिल्ली की हवा में 30 सिगरेट पीने जैसा जोखिम झेल रहे लोग', प्रदूषण पर SC ने कहा     |   UP पुलिस को मिले 4,543 नए दरोगा, CM योगी ने बांटे नियुक्ति पत्र     |   पटना में पुलिस-STF का बड़ा एक्शन, मुठभेड़ में 3 अपराधी ढेर     |   योगी सरकार का बड़ा फैसला, आपदा में मौत पर अब परिवार को मिलेंगे 8 लाख रुपये     |   हिमाचल प्रदेश में तड़के सुबह भूकंप के झटके, चंबा में दर्ज हुई 3.2 तीव्रता     |  

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर मदाकिनी शरदोत्सव का शुभारम्भ

Uttarakhand:  राज्य स्थापना दिवस पर लगने वाला पांच दिवसीय मंदाकिनी शरदोत्सव एवं कृषि औद्योगिक विकास मेला का रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच शुभारम्भ हो गया है। मेला का शुभारम्भ राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष एश्वर्या रावत व दर्जाधारी चंडी प्रसाद भट्ट ने किया। महिला आयोग की उपाध्यक्ष एश्वर्या रावत ने कहा कि यह शरदोत्सव हमारी सांस्कृतिक पहचान और पारंपरिक धरोहर का प्रतीक है।

ऐसे आयोजन सामाजिक मेल मिलाप के साथ स्थानीय प्रतिभाओं को मंच प्रदान करते हैं। उन्होंने स्वर्गीय माता एवं केदारनाथ की पूर्व विधायक शैलारानी रावत को स्मरण करते हुए कहा कि मां के अधूरे कार्यों को पूरा करने के संकल्प के साथ ही राजनीति के क्षेत्र में आई हूँ, दर्जाधारी चंडी प्रसाद भट्ट राज्य आन्दोलन कारियों को याद कर शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित किया।

वर्ष 2002 से राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर अगस्त्यमुनि के मैदान में हर वर्ष यह मेला लगता है। मेला अध्यक्ष हर्षवर्धन बेंजवाल ने कहा कि पहले यह मेला तीन दिवसीय आयोजित होता था, वर्ष 2004 में में यह मेला पाँच दिवसीय आयोजित हो रहा है। उन्होंने सरकार से इस मेले को राजकीय करने की मांग की है।

मेले में विभिन्न सरकारी विभागों के स्टॉल लगाये गये हैं जो राज्य व केन्द्र सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध करा रहे हैं।