Breaking News

धर्म बदलने के साथ आरक्षण खत्म, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला     |   ‘कानून सबके लिए बराबर, पीड़ितों के साथ खड़े होना क्या गलत: सचिन पायलट     |   'PDA की हवा निकली, इनके समय में विकास नहीं हुआ', मिर्जापुर में बोले CM योगी     |   पाकिस्तान में गिरी स्कूल की छत, मारे गए 17 छात्र, एक टीचर की भी मौत     |   दिल्ली पुलिस ने बस में मारपीट के मामले में NSUI की महिला कार्यकर्ताओं के खिलाफ FIR दर्ज की     |  

MP: CM मोहन यादव ने निवेशकों को रीवा कॉन्क्लेव में आमंत्रित किया

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बताया कि पांचवां रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव 23 अक्टूबर को रीवा में आयोजित किया जाएगा। सीएम मोहन यादव ने कहा कि इस आयोजन का मकसद क्षेत्र में निवेश आकर्षित करना और रोजगार के अवसर पैदा करना है।

सीएम मोहन यादव ने मध्य प्रदेश में औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार के प्रयासों के बारे में भी बताया। उन्होंने रीवा एयरपोर्ट के हाल ही में हुए उद्घाटन का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि यहां पर कनेक्टिविटी में सुधार होगा और क्षेत्र में आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलेगा।

सीएम ने कहा कि कॉन्क्लेव में उद्योगपतियों, निवेशकों और सरकारी अधिकारियों सहित 4000 से ज्यादा प्रतिभागी शामिल होने की उम्मीद है। सीएम मोहन यादव ने नई औद्योगिक परियोजनाओं की आधारशिला रखने और मौजूदा परियोजनाओं का उद्घाटन करने की योजना की भी घोषणा की।