Breaking News

सत्य निकेतन PG हादसा पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, सभी निजी हॉस्टलों के ऑडिट की मांग     |   उत्तर प्रदेश के हापुड़ के धौलाना में केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुएं का गुबार     |   पीएम मोदी का मेगा शो, Gen-Z से सीधा संवाद, वडोदरा में 6 हजार यंग प्रोफेशनल जुटे     |   सपा के नए ड्रेस कोड पर BJP का तंज- ‘चुनाव आते ही बदल लिया भेष’     |   दिल्ली PG हादसे के बाद NHRC का UGC और दिल्ली सरकार को नोटिस, DU हॉस्टल पर मांगी रिपोर्ट     |  

लोकसभा चुनाव देश का भविष्य तय करेगा, जम्मू कश्मीर में बोले गजेंद्र सिंह शेखावत

Jammu-Kashmir: केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने गुरुवार को कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव देश का भविष्य तय करेंगे।  जम्मू कश्मीर के उधमपुर में 19 अप्रैल को पहले चरण में चुनाव होगा।

शेखावत ने कहा कि "चुनाव कोई साधारण चुनाव नहीं है। ये चुनाव केवल एक सांसद चुनने का चुनाव नहीं है। ये चुनाव केवल सरकार बनाने का मात्र चुनाव नहीं है। ये चुनाव देश के भविष्य का फैसला करने का, क्योंकि जिस तरह से सनातन धर्म और संस्कृति का सम्मान करने के लिए माननीय प्रधानमंत्री के नेतृत्व में आप सबके आशीर्वाद से जो विषय साढ़े चार सौ साल से अधूरा पड़ा था और जिसके लिए भारत की भूमि के एक-एक घर एक-एक परिवार से लाखों-लाखों कुर्बानियां दी गईं वो भगवान राम जी का मंदिर तो हमने बना दिया, बन गया आप सबको इसका पुण्य प्राप्त हो गया।"