Breaking News

'हम किसी के विरुद्ध नहीं, सबके साथ हैं': PM मोदी     |   आनंद कुमार के बेटों पर मायावती का बड़ा फैसला, BSP में नहीं मिलेगी जगह     |   BRICS समिट 2026: शी जिनपिंग ने ग्रुप से ग्लोबल शांति में अहम भूमिका निभाने को कहा     |   BRICS समिट में नई दिल्ली घोषणा पत्र को मंजूरी, PM मोदी बोले- सर्वसम्मति से अपनाया गया     |   PM मोदी के सार्वजनिक जीवन और शासन के 25 वर्ष पूरे होने पर बीजेपी विशेष कार्यक्रम आयोजित करेगी     |  

चेन्नई में कई महिलाओं से 'ब्लैकमेलिंग और जबरन वसूली' के आरोप में लॉ स्टूडेंट गिरफ्तार

चेन्नई पुलिस ने 24 साल के एक व्यक्ति को शादी का झूठा वादा करके कई महिलाओं को ब्लैकमेल करने और उनसे पैसे ऐंठने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आंध्र प्रदेश की 22 साल की महिला की शिकायत के बाद लॉ स्टूडेंट तमिलारासन को हिरासत में लिया गया।

ये मामला तब प्रकाश में आया जब महिला ने उसके लैपटॉप पर दूसरे महिलाओं के अंतरंग वीडियो देखे। जब उससे पूछताछ की गई तो उसने कथित तौर पर उसे धमकाया और दावा किया कि उसने उसके अंतरंग वीडियो भी गुप्त रूप से रिकॉर्ड कर लिए हैं और अगर उसने पुलिस से संपर्क किया तो वो उन्हें ऑनलाइन अपलोड कर देगा।

आरोपित ने कथित तौर पर पीड़िता की ओर से शिकायत दर्ज कराने से पहले उससे पांच लाख रुपये ऐंठ लिए। तमिलारासन को अदालत में पेश किया गया और हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस उसके अपराधों की जांच कर रही है और दूसरे संभावित पीड़ितों से जानकारी के साथ आगे आने का आग्रह कर रही है।