Breaking News

नेपाल में अचानक आई बाढ़ से तबाही, गोरखा में 35 मकान बहे, कई पुल टूटे     |   अभिजीत दिपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को छोड़ा गया     |   यूट्यूबर ध्रुव राठी देर रात 3 बजे रिहा, जंतर-मंतर आने की कोशिश पर फिर कार्रवाई करेगी पुलिस     |   'सबके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का वास हो', PM मोदी ने दी नवरात्रि की बधाई     |   गाजियाबाद में मुठभेड़, 50 हजार का इनामी अंतरराज्यीय वाहन चोर फरमान गिरफ्तार     |  

लद्दाख: कारगिल में लंबे वक्त बाद भारी बर्फबारी से राहत

लद्दाख के कारगिल में बुधवार को बर्फबारी हुई। इसकी शुरुआत सुबह से ही हो गई थी। 4 से 5 इंच बर्फबारी दर्ज की गई, जो दिन बढ़ने के साथ-साथ जारी है। ये बर्फबारी लंबे वक्त बाद हुई है। इससे मौसम में बदलाव तो हुआ है ही इसका रोजमर्रा की जिंदगी और कृषि पर भी असर होगा।

मौसम अनुमान के मुताबिक, अगले दो दिनों में बर्फबारी तेज होने की उम्मीद है। खासकर कारगिल, जांस्कर, लेह, नुब्रा और चांगथांग के कुछ हिस्सों में बर्फबारी तेज होने के आसार हैं।

मौजूदा वक्त में पश्चिमी विक्षोभ के कारण 28 फरवरी तक मध्यम से भारी बर्फबारी होने की संभावना है। इससे इलाके में पानी की उपलब्धता में सुधार होगा और कृषि गतिविधियों में सहायता मिलेगी।