Breaking News

सत्य निकेतन PG हादसा पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, सभी निजी हॉस्टलों के ऑडिट की मांग     |   उत्तर प्रदेश के हापुड़ के धौलाना में केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुएं का गुबार     |   पीएम मोदी का मेगा शो, Gen-Z से सीधा संवाद, वडोदरा में 6 हजार यंग प्रोफेशनल जुटे     |   सपा के नए ड्रेस कोड पर BJP का तंज- ‘चुनाव आते ही बदल लिया भेष’     |   दिल्ली PG हादसे के बाद NHRC का UGC और दिल्ली सरकार को नोटिस, DU हॉस्टल पर मांगी रिपोर्ट     |  

कुर्ला बस हादसा: तीन लोगों ने गंवाई जान, 27 घायल

मुंबई के कुर्ला पश्चिम में सोमवार रात को एक भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है और 25 लोग घायल हो गए हैं। यह हादसा रात करीब 10 बजे S.G बर्वे मार्ग पर अंजुम-ए-इस्लाम स्कूल के पास L वार्ड कार्यालय के सामने हुआ। चांदिवली विधायक एवं शिवसेना नेता दिलीप भाऊसाहेब लांडे ने घटना को लेकर कहा कि ब्रेक फेल होने के कारण ड्राइवर ने बस पर से कंट्रोल खो दिया, जिसके कारण यह हादसा हो गया। नेता ने बताया कि इसमें 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार, एक BEST बस अनियंत्रित होकर कई वाहनों से टकरा गई। इस हादसे में मौके पर ही चार लोगों की मौत हो गई, जबकि लगभग 25 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तुरंत पास के भाभा अस्पताल में ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने बस ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच की जा रही है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंच गईं और बचाव कार्य शुरू कर दिया। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि आखिर यह हादसा कैसे हुआ। फिलहाल, हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है।