Breaking News

नेपाल में अचानक आई बाढ़ से तबाही, गोरखा में 35 मकान बहे, कई पुल टूटे     |   अभिजीत दिपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को छोड़ा गया     |   यूट्यूबर ध्रुव राठी देर रात 3 बजे रिहा, जंतर-मंतर आने की कोशिश पर फिर कार्रवाई करेगी पुलिस     |   'सबके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का वास हो', PM मोदी ने दी नवरात्रि की बधाई     |   गाजियाबाद में मुठभेड़, 50 हजार का इनामी अंतरराज्यीय वाहन चोर फरमान गिरफ्तार     |  

केरल: कोट्टायम में महिला और उसकी दो बेटियां रेल पटरी पर मृत मिलीं

केरल के कोट्टायम में शुक्रवार की सुबह रेल पटरी पर एक महिला और उसकी दो बेटियों के शव मिले। पुलिस ने ये जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान 42 साल की शाइनी कुरियाकोस और उनकी बेटियां, 11 साल की अलीना और 10 साल की इवाना के रूप में हुई है। ये एट्टुमानूर के पारोलिकल की निवासी थीं।

पुलिस ने बताया कि महिला अपनी बेटियों के साथ सुबह साढ़े पांच बजे कोट्टायम-नीलांबुर पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आ गई।लोको पायलट के बयान के अनुसार, महिलाओं ने ट्रेन के सामने कूदकर जान दी। घटना की सूचना मिलते ही एट्टुमानूर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने बताया कि शव बुरी तरह ट्रेन की चपेट आ गए थे, जिसकी वजह से पहचान करना मुश्किल हो गया था।

एट्टुमानूर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और शवों को कोट्टायम मेडिकल कॉलेज अस्पताल के शवगृह में भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया कि घटना की सही वजह साफ नहीं हैं, लेकिन शुरूआती जांच में पारिवारिक समस्याओं की वजह आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है।

पुलिस ने बताया कि थोडुपुझा के रहने वाले शाइनी और उनके पति अलग हो चुके थे। वे पिछले नौ महीने से पारोलिकल में स्थित अपने घर में रह रही थीं। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है।