Breaking News

नेपाल में अचानक आई बाढ़ से तबाही, गोरखा में 35 मकान बहे, कई पुल टूटे     |   अभिजीत दिपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को छोड़ा गया     |   यूट्यूबर ध्रुव राठी देर रात 3 बजे रिहा, जंतर-मंतर आने की कोशिश पर फिर कार्रवाई करेगी पुलिस     |   'सबके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का वास हो', PM मोदी ने दी नवरात्रि की बधाई     |   गाजियाबाद में मुठभेड़, 50 हजार का इनामी अंतरराज्यीय वाहन चोर फरमान गिरफ्तार     |  

केरल: कासरगोड में कार हादसे में तीन लोगों की मौत, एक घायल

उत्तरी केरल के कासरगोड जिले में जांच चौकी के पास एक कार के ‘डिवाइडर’ से टकराकर पलट जाने से उसमें सवार तीन लोगों की मौत हो गई जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना सोमवार रात करीब 10 बजकर 45 मिनट पर मंजेश्वर के पास वामनजूर में हुई।

पुलिस के अनुसार, पीड़ितों की पहचान किशन कुमार, जनार्दन एवं अरुण के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि कर्नाटक के उप्पिनंगडी निवासी रतन गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें इलाज के लिए मंगलुरु के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि शवों को अस्पताल ले जाया गया है।