Breaking News

ब्रेंट क्रूड की कीमत फिर 100 डॉलर के पार, 7 हफ्ते बाद आया उछाल     |   अकृति चौधरी की NSA हिरासत रद्द करने के HC फैसले को SC में चुनौती देगी UP सरकार     |   देश के सात रेलवे प्रोजेक्ट अब फोर ट्रैक होंगे, कैबिनेट ने दी मंजूरी     |   बहन-बेटी की सुरक्षा में सेंध लगाई तो जगह या तो जेल होगी या जहन्नुम: CM योगी     |   मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला, 7 रेलवे प्रोजेक्‍ट्स को मिली 4 लेन की मंजूरी, अब देर नहीं होंगी ट्रेनें     |  

कश्मीरी कारीगरों ने बनाई 2,880 वर्ग फुट की हैंड मेड कालीन

जम्मू कश्मीर के गुलमर्ग के पास वेलू क्रालपोरा गांव में ऐसी कालीन तैयार की गई है, जिसे एशिया की सबसे बड़ी हैंड मेड कालीन माना जा रहा है।

इस कालीन का आकार 72 गुणा 40 फीट है। ये हैंड मेड कालीन 2,880 वर्ग फीट के क्षेत्र को कवर करती है। 20 से ज्यादा कारीगरों के एक ग्रुप ने नौ साल में इस कालीन को बुना है।

कारीगरों को उम्मीद है कि उनकी मेहनत कश्मीर घाटी में हैंड मेड कालीनों की खत्म हो रही कला को फिर से जिंदा करने में मदद करेगी।