Breaking News

कर्नाटक: हुबली में युवक की चाकू मारकर हत्या, तीन गिरफ्तार

कर्नाटक के हुबली में सोमवार देर रात एक व्यक्ति की चाकू मारकर हत्या करने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। ये जानकारी पुलिस ने मंगलवार को दी। 24 साल के इस व्यक्ति की पार्किंग में हत्या कर दी गई थी। इसकी वजह पुराना झगड़ा माना जा रहा है।

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने हमलावरों को पकड़ लिया, जो शहर के एमटीएस कॉलोनी में छिपे हुए थे। उन्होंने गिरफ्तारी और पुलिस टीम का भी विरोध किया। दो सब इंस्पेक्टरों ने गोली चलाई, जिससे वे घायल हो गए।

आनंदनगर के रहने वाले अभिषेक शिरूर, विनोद अंबिगेरा और यल्लप्पा कोटी को इलाज के लिए केआईएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया। मुठभेड़ के दौरान दो पुलिसकर्मी शरणगौड़ा मूलीमनी और मुथप्पा लमनी भी घायल हो गए।