Breaking News

PM मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिपरिषद की बैठक शुरू, अमित शाह भी मौजूद     |   CBI ने हरियाणा सरकार के फंड में गबन के मामले में कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की     |   पीएम मोदी की अध्यक्षता में थोड़ी देर में सेवा तीर्थ में केंद्रीय मंत्रिपरिषद की बैठक     |   हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में बढ़ते तापमान को लेकर हीटस्ट्रोक की चेतावनी जारी     |   उत्तर प्रदेश में डीजी स्तर के 9 आईपीएस अधिकारियों के तबादले हुए     |  

Karnataka: सीएम सिद्धारमैया ने पेट्रोल-डीजल पर कर कम नहीं करने के दिए संकेत, केंद्र पर साधा निशाना

Karnataka: कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने गुरुवार को संकेत दिया कि राज्य सरकार पेट्रोल और डीजल पर कर में कोई कमी नहीं करेगी। उन्होंने ईंधन की कीमतों में वृद्धि के लिए केंद्र की राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) सरकार को दोषी ठहराया। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने सवाल किया कि क्या केंद्र सरकार द्वारा करों में वृद्धि किए जाने पर राज्य सरकार को करों में कमी करना चाहिए।

मुख्यमंत्री से पेट्रोल और डीजल पर कर और उपकर कम करने के सवाल पर कहा, ‘‘ वे (केंद्र) कीमतें बढ़ाते हैं, और हमें (राज्य सरकार को) कम करनी चाहिए? जब वे कीमतें बढ़ाते हैं तो आप (मीडिया) कुछ नहीं कहते। आप मुझसे पूछते हैं कि क्या राज्य सरकार कर कम करेगी, लेकिन जब वे कीमतें बढ़ाते हैं तो आप सवाल नहीं उठाते।’’

उन्होंने यहां संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि जब मनमोहन सिंह प्रधानमंत्री थे, तब डीजल की कीमत 48 रुपये प्रति लीटर, पेट्रोल की कीमत 70 रुपये प्रति लीटर और गैस की कीमत 414 रुपये प्रति सिलेंडर थी।

मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने सवाल किया, ‘‘अब इनकी कीमत कितनी है? कीमतें किसने बढ़ाईं?’’ मुख्यमंत्री से जब पूछा गया कि क्या राज्य सरकार प्रदेश में अधिक करों को देखते हुए जनता को कोई राहत देगी, तो उन्होंने ये कहते हुए बात टाल दी, ‘‘आप ये सवाल क्यों पूछ रहे हैं? क्या आप कह रहे हैं कि वे बढ़ाते हैं और आप घटाते हैं?’’

उल्लेखनीय है कि मंगलवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 90 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई। एक हफ्ते से भी कम समय में ये दूसरी बढ़ोतरी है।