Breaking News

पीएम मोदी ने 'मन की बात' में कारगिल दिवस पर शहीद वीर सैनिकों को किया याद     |   जम्मू-कश्मीर में लगातार हो रही बारिश के बीच खोले गए सलाल बांध के सभी गेट     |   प्रह्लाद जोशी ने शिक्षा मंत्री का कार्यभार संभाला     |   पहले लोग मैनपुरी नाम से घबराते थे : CM योगी आदित्यनाथ     |   '2028 का चुनाव नहीं लड़ूंगा', सिद्धारमैया ने किया बड़ा ऐलान     |  

दिल्ली में राहुल गांधी और सोनिया गांधी से मिले DK शिवकुमार

कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने बुधवार को दिल्ली में कांग्रेस नेता राहुल गांधी, सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा से 10 जनपथ स्थित आवास पर मुलाकात की। हालांकि, इस मुलाकात को लेकर आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन इसे राजनीतिक रूप से अहम माना जा रहा है। इससे पहले डीके शिवकुमार ने नई दिल्ली में नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (NSUI) और यूथ कांग्रेस के कार्यालय का दौरा किया। बाद में उन्होंने इंदिरा भवन में महिला कांग्रेस की नेताओं और कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात की।

इसी बीच तृणमूल कांग्रेस (TMC) सांसद अभिषेक बनर्जी ने भी बुधवार को राहुल गांधी से मुलाकात की। यह बैठक ऐसे समय हुई है जब TMC लगातार राजनीतिक संकट और नेताओं के इस्तीफों का सामना कर रही है। मंगलवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी दिल्ली में सोनिया गांधी से मुलाकात की थी। हाल ही में TMC की राज्यसभा सांसद सुष्मिता देव ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने कहा कि वह "दो नावों पर सवार" नहीं रहना चाहती थीं।

इसके अलावा 8 जून को राज्यसभा सांसद सुखेंदु शेखर रॉय ने भी पार्टी और राज्यसभा से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में पार्टी की हार के लिए TMC के 15 साल के शासन को जिम्मेदार ठहराया था। लगातार इस्तीफों के बीच TMC में टूट की अटकलें भी तेज हो गई हैं। बताया जा रहा है कि पार्टी के करीब 20 लोकसभा सांसद बागी रुख अपनाए हुए हैं।