Breaking News

बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन बोले - पीएम मोदी के जन्मदिन पर देशभर में संकल्प अभियान चलाया जाएगा     |   दिल्ली के ओखला फेज-1 में सिलेंडर ब्लास्ट, मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियां     |   गांधीनगर: आज से गुजरात विधानसभा का तीन दिवसीय विधानसभा सत्र शुरू     |   जस्टिस महेश चंद्र त्रिपाठी ने बॉम्बे हाई कोर्ट के नए मुख्य न्यायाधीश की शपथ ली     |   नेपाल में बाढ़ से मौतों का आंकड़ा 1,365 पहुंचा, 5,326 लोग अब भी लापता     |  

यमुनानगर में कावड़ियों का उत्पात, टच होने पर कांवड़ियों ने कार में की तोड़फोड़

हरियाणा के यमुनानगर में कांवड़ियों के हुड़दंग का मामला सामने आया है. रादौर में छोटबांस के त्रिवेणी चौक के पास सुबह कांवड़ियों ने एक कार में तोड़फोड़ की. पुलिस के मुताबिक करतारपुर गांव का रहने वाले अंशुल अपने दादा जयसिंह के साथ रादौर की ओर जा रहा था. GMIT त्रिवेणी चौक के पास उसकी कार एक कांवड़िये से टच हो गई. गुस्साए कांवड़ियों ने उसकी कार में लाठी-डंडों से जमकर तोड़फोड़ की.

कांवड़ियों ने कार के सारे शीशे तोड़ दिए. कार चला रहे युवक और उसके दादा ने भागकर अपनी जान बचाई. मौके पर पहुंची पुलिस ने कार जब्त कर ली. अंशुल की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस आगे की जांच कर रही है।