Breaking News

सत्य निकेतन PG हादसा पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, सभी निजी हॉस्टलों के ऑडिट की मांग     |   उत्तर प्रदेश के हापुड़ के धौलाना में केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुएं का गुबार     |   पीएम मोदी का मेगा शो, Gen-Z से सीधा संवाद, वडोदरा में 6 हजार यंग प्रोफेशनल जुटे     |   सपा के नए ड्रेस कोड पर BJP का तंज- ‘चुनाव आते ही बदल लिया भेष’     |   दिल्ली PG हादसे के बाद NHRC का UGC और दिल्ली सरकार को नोटिस, DU हॉस्टल पर मांगी रिपोर्ट     |  

Bihar: नालंदा में अपराधियों ने दिनदहाड़े मारी पत्रकार को गोली, गंभीर हालात में पटना रेफर

बिहार के नालंदा जिले में शनिवार को दिनदहाड़े एक पत्रकार को गोली मार दी गई। दीपक विश्वकर्मा अपनी पत्नी के साथ घर जा रहे थे तभी उनकी गर्दन पर अपराधियों ने गोली चला दी। पत्रकार दीपक विश्वकर्मा को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। जिसके बाद उनकी हालात गंभीर होने की वजह से बेहतर इलाज के लिए उन्हें पटना रेफर कर दिया गया। पुलिस ने घटना स्थल से एक पिस्तौल भी बरामद की है।

नालंदा के एसपी अशोक मिश्रा ने कहा, "लोगों ने पहले हमें बताया कि ये एक दुर्घटना थी। लेकिन फिर हम अस्पताल पहुंचे और पत्रकार से पूछताछ की। अपने बयान में विश्वकर्मा ने हमें बताया कि उन पर हमला किया गया था। हमने घटना स्थल से एक पिस्तौल भी बरामद की है। मामले की जांच शुरू हो गई है। हम सीसीटीवी कैमरों को देख रहे हैं।"