Breaking News

अल कायदा AQIS के डिप्टी अमीर आतिफ याह्या पर US ने रखा $10 मिलियन का इनाम     |   PM मोदी ने काशी से पुणे के लिए अमृत भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाई     |   काशी दिव्य शक्तियों की भूमि है: PM मोदी     |   अफगानिस्तान ने यूनिवर्सिटी हमले को लेकर काबुल में पाकिस्तान के राजनयिक को किया तलब     |   TVK चीफ विजय ने तिरुचेंदूर मंदिर का किया दौरा     |  

जीतन राम मांझी और सीएम सम्राट चौधरी ने बिहटा में MSME टेक्नोलॉजी सेंटर का किया उद्घाटन

बिहार में सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (MSME) क्षेत्र को मजबूती देने के लिए एक बड़ा कदम उठाया गया है। केंद्रीय MSME मंत्री जीतन राम मांझी और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार को पटना के बिहटा स्थित सिकंदरपुर गांव में एक टेक्नोलॉजी सेंटर का संयुक्त रूप से उद्घाटन किया। इसके साथ ही मुजफ्फरपुर, रोहतास, दरभंगा और मुंगेर में एक्सटेंशन सेंटर भी शुरू किए गए।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि ये टेक्नोलॉजी सेंटर युवाओं को तकनीकी प्रशिक्षण देने के साथ-साथ रोजगार और उद्यमिता को बढ़ावा देंगे। उन्होंने कहा कि सरकार MSME सेक्टर को मजबूत कर आत्मनिर्भर बिहार बनाने की दिशा में काम कर रही है। साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी से राज्य में 10 और ऐसे केंद्र स्वीकृत करने का अनुरोध किया।

केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि पहले बिहार में एक भी एक्सटेंशन सेंटर नहीं था, लेकिन अब इनकी संख्या बढ़कर लगभग छह हो गई है, जिनमें से चार का उद्घाटन आज किया गया। उन्होंने बताया कि ये केंद्र स्थानीय उद्योगों को आधुनिक तकनीक और प्रशिक्षण सुविधाएं प्रदान करेंगे। मंत्री के अनुसार, बिहटा में 15 एकड़ में फैला यह टेक्नोलॉजी सेंटर करीब 171 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया है, जबकि चार अतिरिक्त केंद्रों पर करीब 60 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। इस तरह कुल मिलाकर लगभग 213 करोड़ रुपये की परियोजना लागू की गई है।

इन केंद्रों की स्थापना से राज्य में औद्योगिक विकास को नई गति मिलने की उम्मीद है। इस मौके पर MSME योजनाओं और अवसरों को प्रदर्शित करने के लिए एक प्रदर्शनी भी लगाई गई, जहां लाभार्थियों को टूलकिट, चेक और प्रमाण पत्र वितरित किए गए। इसके अलावा, जीतन राम मांझी के मार्गदर्शन में आयोजित ‘सांसद जन उद्यम खेल एवं सांस्कृतिक महोत्सव 2026’ का समापन भी गया के गांधी मैदान में भव्य तरीके से हुआ। 20 से 25 अप्रैल तक चले इस छह दिवसीय कार्यक्रम में खेल, संस्कृति और उद्यमिता को एक मंच पर लाया गया, जिसमें सभी वर्गों के युवाओं को बिना किसी शुल्क के भाग लेने का अवसर दिया गया।