Breaking News

नेपाल में अचानक आई बाढ़ से तबाही, गोरखा में 35 मकान बहे, कई पुल टूटे     |   अभिजीत दिपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को छोड़ा गया     |   यूट्यूबर ध्रुव राठी देर रात 3 बजे रिहा, जंतर-मंतर आने की कोशिश पर फिर कार्रवाई करेगी पुलिस     |   'सबके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का वास हो', PM मोदी ने दी नवरात्रि की बधाई     |   गाजियाबाद में मुठभेड़, 50 हजार का इनामी अंतरराज्यीय वाहन चोर फरमान गिरफ्तार     |  

झारखंड: पश्चिमी सिंहभूम में IED विस्फोट से CRPF के तीन जवान घायल हो गए

झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में बुधवार को हुए आईईडी विस्फोट में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के कम से कम तीन जवान घायल हो गए। पुलिस ने ये जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि घायल जवानों को इलाज के लिए हवाई मार्ग से रांची ले जाया गया। कोल्हान के उप महानिरीक्षक (डीआईजी) मनोज रतन चोथे ने बताया कि यह घटना मनोहरपुर थाना क्षेत्र के सारंडा जंगल के बलिवा इलाके में उस समय हुई जब सीआरपीएफ की 197वीं बटालियन के जवान तलाशी अभियान के लिए वहां गए थे।

उन्होंने कहा, ‘‘तलाशी अभियान के दौरान आईईडी विस्फोट हो गया और तीन जवान घायल हो गए, जिन्हें हवाई मार्ग से रांची ले जाया गया।’’